Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 08:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भगवान मानकर मरीजों को उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सेवाएं : बृजेश पाठक
Headlines

भगवान मानकर मरीजों को उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सेवाएं : बृजेश पाठक

June 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कानपुर। बिना जानकारी दिये अस्पतालों का निरीक्षण करना उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की नीति में शामिल हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ बन रहा है और इसी कड़ी में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री जिला अस्पताल उर्सला पहुंच गये। उप मुख्यमंत्री को देख जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया और जिम्मेदार अपने अपने कार्यों में जुट गये। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से कहा कि भगवान मानकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य विभाग को पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनका बराबर दौरा किसी न किसी जनपद में बना रहता है और गुरुवार को उन्होंने बिना जानकारी दिये उन्नाव जनपद का दौरा किये। वहां पर स्वास्थ्य विभाग का जायजा लेकर बेहतर इलाज करने के लिए डाक्टरों को निर्देशित किये। इसके बाद वह सीधा कानपुर पहुंच गये और उनका काफिला जिला अस्पताल उर्सला में रुका। उपमुख्यमंत्री के काफिले को देख जिला अस्पताल में डाक्टरों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री ने जिम्मेदारों से अस्पताल में चल रही गतिविधियों के विषय में जानकारी ली और खुद कई जगहों का जायजा लिया। कुछ मरीजों से भी इलाज को लेकर बात की। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि यह आपका सौभाग्य है कि मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इलाज यह मानकर करना है कि मरीज भगवान है और उनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाये। इस दौरान सीएमएस डा. अनिल निगम से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की।

दवाइयों की नहीं है कमी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में समय से दवाइयां भेजी जा रही हैं। किसी भी अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं है और जो भी चिकित्सक बाहर से मरीजों को दवा लिखेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों को परखा

उपमुख्यमंत्री जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद आलाधिकारियों संग राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों को परखा। सर्किट हाउस से लेकर मर्चेंट चैंबर में होने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिये। बताते चलें गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति के गांव परौंख जाकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था। राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे में कानपुर नगर और कानपुर देहात में कार्यक्रम हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिलीज से पहले यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’
Next Article राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी पहुंचे परौंख, तैयारियों का लिया जायजा

Related Posts

Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
झारखंड

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.