Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»अयोध्या के एयरपोर्ट का मॉडल देख प्रधानमंत्री हुए गदगद
Headlines

अयोध्या के एयरपोर्ट का मॉडल देख प्रधानमंत्री हुए गदगद

June 3, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। अयोध्या में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का मॉडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का मॉडल देखकर गदगद हो गए।

अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। एयरपोर्ट का निर्माण दो चरणों में होगा। दूसरे चरण में रनवे की लंबाई बढ़ाकर साढ़े तीन हजार मीटर की जाएगी। हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की क्षमता होगी। यहां तीन एयरक्राफ्ट पार्क किए जा सकेंगे। अगले वर्ष मार्च तक अयोध्या में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि 2017 के पहले यह नाॅन आपरेशनल था।

जेवर में बन रहा है देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

जेवर में देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित है। यह दिल्ली से लगभग 80 किमी दूर है। एयरपोर्ट के पहले चरण का विकास 10,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट 1300 हेक्टेयर से अधिक भूमि में फैला हुआ है। इसका पहला चरण 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसकी क्षमता एक वर्ष में लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। सभी चारों चरण पूरा होने के बाद यह क्षमता बढ़कर सात करोड़ यात्रियों तक हो जाएगी। शुरुआत में जेवर हवाई अड्डे पर दो हवाई पट्टियां चालू होंगी। अगले एक दशक में इस अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मथुरा में लगा रहा है ऑक्सीजन प्लांट

मथुरा जिले के कोसीकलां में रोजाना 350 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। एयर लिक्विड इंडिया इसके लिए प्लांट लगा रही है। गौरतलब है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की मांग देश में अचानक बढ़ गई थी। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। मथुरा में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट में मेडिकल और इंडस्ट्रीयल दोनों तरह के ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्ञानवापी परिसर में पूजा की नहीं मिली अनुमति
Next Article अब घर बैठे निकालें पीएम किसान सम्मान निधि

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.