Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»यहाँ जानवरों को भी मिलती है साप्ताहिक छुट्टी
झारखंड

यहाँ जानवरों को भी मिलती है साप्ताहिक छुट्टी

June 6, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लातेहार। सुनने में आश्चर्य लगेगा पर यह सच है। लातेहार के कई गांवों में मनुष्यों की तरह जानवरों को भी सप्ताह में एक दिन छुट्टी दी जाती है। छुट्टी के दिन जानवरों से कोई काम नहीं लिया जाता। वे पूरे दिन आराम करते हैं। जिले के अलग-अलग गांवों में मवेशियों की छुट्टी के लिए अलग-अलग दिन तय हैं। अधिकांश गांव में मवेशियों को छुट्टी या तो रविवार को रखी गई है या फिर गुरुवार को उन्हें छुट्टी दी जाती है। जिले के जालिम खुर्द, हरखा, मोंगर, ललगड़ी, आरागुंडी, पांडेयपुरा, पकरार समेत कई अन्य गांवों में रविवार को मवेशियों को छुट्टी दी जाती है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने बहुत सोच-विचार के बाद ही ये नियम बनाए होंगे। ग्रामीण रामजीत सिंह, मनोहर उरांव, दिवाकर उरांव ने बताया कि यह परंपरा उनके गांव में बीते कई पीढ़ियों से चली आ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य को आराम की जरूरत होती है। उसी प्रकार जानवरों को भी आराम की जरूरत है। लगातार काम करने से मवेशी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में पशुपालकों का धर्म है कि मवेशियों को भी सप्ताह में कम से कम एक दिन आराम करने का मौका दिया जाए। इसी परंपरा का पालन करते हुए वे हफ्ते में एक दिन मवेशियों को छुट्टी देते हैं।

पूर्वजों ने बनाया था नियम

 

लातेहार के पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने यह नियम बनाया था कि मवेशियों को हर सप्ताह कम से कम एक दिन की छुट्टी अवश्य दी जाए।यह परंपरा काफी अच्छी है। इसीलिए बरसात के दिन में भी जब खेती का कार्य चरम पर होता है, उसके बावजूद किसान छुट्टी के दिन अपने मवेशियों को खेती के कार्य में नहीं लगाते। इधर सप्ताह में एक दिन मवेशियों को छुट्टी देने की परंपरा को पशु विशेषज्ञ भी उचित मानते हैं ।

पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रियरंजन ने कहा कि पशुओं को सप्ताह में एक दिन आराम देने की परंपरा काफी अच्छी है। जिस प्रकार लगातार काम करने से मनुष्य तनावग्रस्त हो जाता है, उसी प्रकार जानवर भी तनाव में आकर बीमार हो जाएंगे। इसीलिए यह परंपरा पशुओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करती है। इसीलिए यह परंपरा काफी सराहनीय है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों का पूर्व सबजोनल कमांडर प्रेमिका के साथ गिरफ्तार
Next Article सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.