Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»मुख्यमंत्री ने उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद की पंचम बोर्ड बैठक दिए निर्देश
Headlines

मुख्यमंत्री ने उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद की पंचम बोर्ड बैठक दिए निर्देश

June 7, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को रसखान समाधि एवं ताज बीबी की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद की पंचम बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा विभिन्न आश्रमों में रहने वाली विधवाओं को सरकारी योजनाओं एवं अन्य कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें स्वावलम्बी बनाया जाये। बृज क्षेत्र के सर्वागीण विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी, बशर्ते कि धन लुटाने के लिए नहीं मिलेगा। जनपद में सभी प्रमुख पर्यटन, तीर्थ स्थलों पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य समयावधि में हो जाने चाहिए। अधिकारी नियमित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्ययोजनाओं फाइनल करेंगे।

बैठक में उन्होंने कहा रखखान समाधि स्थल जैसे स्थान पर सप्ताह में एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाये, जिससे आमजनता रसखान की समाधि की ओर और आकर्षित हो।

उन्होंने सभी प्रमुख सचिवों को निर्देश दिये कि इस प्रकार योजनाओं को बनाया जाए, जिससे ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका तथा नगर निगम स्वयं आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि कार्य लेट होने के कारण लागत बढ़ जाती है और आम आदमी भी उस योजना का लाभ समय पर नहीं ले पाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्रज क्षेत्र को अपनी पौराणिक अवस्था एवं अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए ऐसे पौधों को लगाया जाए, जो हमारी विरासत में हैं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि यमुना प्रदूषण को रोकने के लिए किये जा रहे सभी कार्यों को एक योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाये, जिससे यमुना साफ सुथरी और निर्मल दिखाई दे। बैठक में मुख्यमंत्री ने ब्रजतीर्थ विकास परिषद की किताब-संस्कृतिक धरोवर एवं कुम्भ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

सांसद, विधायकों ने दिए सीएम को सुझाव कार्य

मुख्यमंत्री को सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने अलग-अलग क्षेत्र में फूडजोन बनाये जाने, श्रीकृष्ण की थीम पर पार्क बनाये जाने, बंसीवट के अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने का सुझाव दिया। विधायक मथुरा-वृंदावन श्रीकान्त शर्मा ने इस प्रकार की योजना बनाने की बात कही, जिससे हमारी बिरासत को संजोया जा सके। विधायक बल्देव पूरन प्रकाश ने अतिक्रमण हटाने, यमुना की सफाई, भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों को ऊपर की तरफ बनाने, ओवरब्रिज तथा अण्डरपासों से विज्ञापन हटाने तथा तीर्थ विकास परिषद की योजनाओं में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की बात कही। विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह ने खारा पानी की समस्या को उठाया। साथ ही वन विभाग की खाली पड़ी भूमि पर बृहद मात्रा में पौधरोपण करने की बात कही। विधायक मांट राजेश चौधरी ने पुल के दोनों ओर पार्किंग बनाने और मांट में एक अच्छा अस्पताल बनाने की मांग रखी। एमएलसी ओमप्रकाश सिंह ने ब्रज को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए सुझाव दिए।

बैठक में सीएम के सक्षम रखे गए प्रस्ताव एवं प्रस्ताविक कार्य

ब्रज ब्रजतीर्थ विकास परिषद की 5वीं बोर्ड बैठक में मथुरा जनपद में गोवर्धन कनेक्ट परियोजना के अन्तर्गत गोवर्धन पर्वत से एनएच-2 को जोड़ने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही विभिन्न मार्गों द्वारा एनएच-2 को जोड़ने का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित मार्ग की कुल लम्बाई 48 किमी तथा अनुमानित लागत रु. 849.95 करोड़ रखी गई। इसके साथ ही मथुरा वृन्दावन रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैल्पिक साधन विकसित करने, मथुरा जनपद में सिटी फोरेस्ट सौभरिवन की परियोजना, पर्यटन पुलिस थाने की स्थापना, उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद की परियोजनाओं के कार्यों को संपादित कराये जाने हेतु मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने, वृन्दावन गीता शोध संस्थान एवं रामलीला अकाडमी, ग्राम पारसौली में सूर अकादमी की स्थापना, परिषद को एफसीआरए के अन्तर्गत पंजीकृत कराने, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद मथुरा में राया अर्बन रोड़ विकसित किए जाने, विधवा महिलाओं एवं निराश्रित बच्चों के पुनर्वास कराने के साथ अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में प्रस्तावित कार्य में भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय प्रजातियों के 8 लाख पौधे लगाने, वृन्दावन स्थित कुम्भ क्षेत्र में केशीघाट से कुम्भ द्वार तक परिक्रमा मार्ग के किनारे फैंसिग का कार्य, गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में स्थित कुण्डों, सरोवरों, वनक्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था करने, गोवर्धन में बड़ी व छोटी परिक्रमा मार्ग पर सुव्यवस्थित पेयजल हेतु वॉटर लाइन, टीटीएसपी बूथ के कार्य के संचालन एवं रख रखाव के कार्य, ग्राम भद्रवन बांगर स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर प्रांगण के विकास एवं सुंदरीकरण, तीर्थ यात्रा पड़ाव हॉल बनाने, तहसील मांट के ग्राम डडीसरा स्थित नारद कुण्ड का पुनर्विकास एवं सुंदरीकरण, पिरसुआ कुण्ड का पुनर्विकास एवं सुंदरीकरण के साथ अनेक कार्यों पर चर्चा की गई। जिसकी कुल लागत रु.4826.40 लाख की परियोजनाओं को अवलोकनार्थ एवं अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया गया, जिनको अनुमोदन किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार को मिलेगी 13585 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
Next Article योगी सरकार 2.0 : तीन माह में 778 अपराधियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.