Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 11:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेमी ने की प्रेमिका और उसके भाई की हत्या , मां की हालत गंभीर
रांची

प्रेमी ने की प्रेमिका और उसके भाई की हत्या , मां की हालत गंभीर

June 18, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची के पंडरा इलाके स्थित जनक नगर रोड नंबर चार ओझा मार्केट में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हत्याकांड के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है।

बताया जाता है कि अपराधियों के हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी है महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में की गई है। जबकि महिला की बेटी श्वेता सिंह (17 ) और बेटा प्रवीण कुमार सिंह (14 ) की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पंडरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपित शनिवार अहले सुबह तीन बजे महिला के घर पहुंचा था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

auto

गम्भीर रूप से जख्मी चंदा देवी ने भी पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी बेटी के प्रेमी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। हत्यारे छत के रास्ते से फरार हो गए। पड़ोसियों ने दरवाजे के बाहर सुबह खून निकलता देख पुलिस को सूचना दिया। जानकारी के अनुसार श्वेता का जिस आरोपी से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसके साथ पहले भी विवाद हो चुका है। मामला थाने तक पहुंचा, हालांकि सुलह कर लिया गया था। चंदा देवी जनक नगर में किराए के मकान में रहती थी। श्वेता डीएवी बरियातू स्कूल की 12वीं की छात्रा थी, प्रवीण भी उसी स्कूल का छात्र था। आरोपी का नाम रोहन है, जो बैंक कॉलोनी के पास से पकड़ा गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के सहारे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना में महिला चंदा देवी की स्थिति गंभीर है। रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला का पति संजीव कुमार सिंह विदेश में रहते हैं। महिला अपनी बेटे और बेटी के साथ रहती थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअनियंत्रित ट्रेलर ने मचाई तबाही, ट्रक, ट्रैक्टर और बस ने मारी टक्कर
Next Article देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कैदी की गोली मारकर हत्या

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.