Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छात्रों से बोले योगी, सफलता के लिए अनुशासन का बड़ा महत्व
Headlines

छात्रों से बोले योगी, सफलता के लिए अनुशासन का बड़ा महत्व

June 22, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर यूपी बोर्ड परीक्षा में लखनऊ के टॉपर विद्यार्थियों से मुलाकात की। उनसे बातचीत भी की। बच्चों से उनका अनुभव जाना और सफल जीवन के कुछ टिप्स भी दिए।

छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन का बड़ा महत्व है। नियम और संयम आपको किसी भी क्षेत्र मेें सफलता दिलाने के लिए महत्वपूर्ण आधार होता है। सफलतम व्यक्ति छोटी छोटी बातों पर ध्यान देता है। गलतियों का तत्काल परिमार्जन करता है। लापरवाही अथवा अतिआत्मविश्वास असफलता का मुख्य कारक है।

छात्रों को समय प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दिनचर्या में सोकर उठने से लेकर सोने तक का पूरा टाइम टेबल तय होना चाहिए। सुबह जल्दी उठें और रात्रि में अध्ययन के उपरांत समय से सोएं। यह आपके मन और तन को स्वस्थ और तरोताजा रखेगा।

उन्होंने कहा कि तय पाठ्यक्रम के अलावा आपको देश-दुनिया के समसामयिक स्थिति से अपडेट रहना चहिए। अखबार एक अच्छा माध्यम है। दिनचर्या में एक समय अखबार पढ़ने के जरूर रखें। अखबारों के सम्पादकीय पृष्ठ विचारों से परिपूर्ण होते हैं। अलग अलग विचारों को पढ़कर आप किसी विषय में अपना नजरिया तय कर सकते हैं। यह आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री द्वारा अभिनव प्रयास करते हुए प्रतिवर्ष ‘परीक्षा पर चर्चा’ की जाती है। विद्यार्थियों, अभिभावकों को यह चर्चा जरूर सुननी चहिए। प्रधानमंत्री द्वारा लिखित ‘एक्जाम वॉरियर’ पुस्तक आपको दी जाएगी, इसे पढ़ें। यह आपको परीक्षा की चुनौती का सामना करने में सहायक होगा।

विद्यालय और घर, दोनों जगह का माहौल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर असर डालता है। इसलिए शिक्षक हों या अभिभावक, सकारात्मक माहौल बनाए रखने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण यह भी है कि आप घर पर स्वाध्याय जरूर करें।

शिक्षक के पढ़ाने की शैली विषय की ग्राह्यता पर प्रभाव डालती है। शिक्षण संस्थाओं को चाहिए कि रोचक ढंग से पढ़ाएं। अध्ययन में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जानी चाहिए। हर क्षेत्र में कॅरियर की बेहतरीन संभावना है। बस आपको अपनी प्रतिभा, क्षमता और रुचि को जानकर लक्ष्य तय करने की जरूरत हैं। मेहनत कीजिये, इसका दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

ऐसा अक्सर देखने में आता है कि परीक्षा पर फोकस करते हुए विद्यालय नोट्स बनाकर देने में अधिक विश्वास करते हैं। इससे बचा जाना चहिए। विषय के विस्तार में जाएं, पूरी जानकारी दें। परीक्षा पैटर्न की जानकारी अभिभावकों और विद्यार्थियों को दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार समारोह आयोजित कर बोर्ड के होनहार विद्यार्थियों का सार्वजनिक सम्मान करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा हर बूथ पर मनाएगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
Next Article हैलो मैं डिप्टी सीएम बोल रहा हूं, अब कैसी तबीयत है माता जी ?

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.