अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेरठ। मेरठ के पवन जल्लाद ही निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी पर लटकाएंगे। यूपी सरकार ने तिहाड़ जेल प्रशासन की सिफारिश पर अपनी मंजूरी दे दी है।
प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए मेरठ का पवन जल्लाद तिहाड़ जेल जाएगा। निर्भया कांड के दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में फांसी देने वाले दो जल्लाद हैं। इनमें मेरठ का पवन जल्लाद और लखनऊ का इलियास है। इलियास इस समय बीमार चल रहा है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार से निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए जल्लाद भेजने का अनुरोध किया था। अब इस औपचारिक अनुरोध को प्रदेश सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। मेरठ का पवन जल्लाद तिहाड़ जेल जाकर निर्भया के दोषियों को फांसी देगा।
पवन जल्लाद ने बताया कि निर्भया के दोषियों को फांसी देकर उसे बेहद ख़ुशी होगी क्योंकि मानवता के इन दुश्मनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वह पहले से ही इन दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है। जेल प्रशासन ने भी इसकी सूचना उसे दे दी है। जब भी उसकी जरूरत होगी। वह दिल्ली जाने के लिए तैयार है।

