Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एलपीयू के जूडो खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक
स्पोर्ट्स

एलपीयू के जूडो खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

January 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जालंधर। जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कई छात्रों ने इंग्लैंड (यूके) में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर अपनी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।

एलपीयू की छात्रा कृष्णा फौजदार ने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉल्वरहैप्टन में आयोजित वर्ष 2019 की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में भी एलपीयू के विद्यार्थी शिवा कुमार को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। एलपीयू के अन्य कई विद्यार्थियों ने भी अंर्तराष्ट्रीय के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार विजय दर्ज की है।

इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम यादव ने लखनऊ में आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। एक अन्य विद्यार्थी अनमोल ने कानपुर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्नति शर्मा ने भी नई दिल्ली में आयोजित सीनियर नेशनल रैंकिंग जूडो चैंपियनशिप में सिल्वर जीता और, जगतार सिंह ने भी मणिपुर में आयोजित नेशनल सब जूनियर व कैडिट जूडो चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता।

यूनिवर्सिटी की एक अन्य छात्रा रेखा ने उत्तर प्रदेश में आयोजित जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप के दौरान कांस्य पदक जीता। अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा ने कहा कि ‘स्वर्ण पदक गले में पहन कर अन्य विजेताओं में सबसे सर्वोच्च स्थान पर खड़े होकर अपने देश की राष्ट्रीय धुन को सुनना प्रत्येक खिलाड़ी का एक सच्चा सपना होता है। अब मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि मैंने अपने देश व यूनिवर्सिटी के लिए अंर्तराष्ट्रीय मेडल जीता है।

इस विजय के लिए मैं एलपीयू में अपने सभी कोचों का और विशेष तौर पर प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे प्रशिक्षण देकर मेरा सफल मार्गदर्शन किया जिससे मैं इस विजय को प्राप्त कर सकी।

उल्लेखनीय प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण विजय प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने सूचित किया कि एलपीयू के इन सभी विद्यार्थियों को सफलता उनकी सतत मेहनत के कारण मिली है और इसमें विश्वविद्यालय में विशेष रूप से अंर्तराष्ट्रीय स्तर के अनुसार शांति देवी मित्तल स्पोर्ट्स का पलैक्स में र्निमित इंडोर स्टेडियम का भी विशेष योगदान है जहां खिलाडिय़ों को ओलंपिक खेलों जैसी बेहतरीन सुविधाएं माहिरों के निर्देशन में प्रदान की जाती हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में दिखा हिमेश रेशमिया का स्वैग
Next Article मेरठ का पवन जल्लाद निर्भया कांड के दोषियों को देगा फांसी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.