Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Headlines

21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

July 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को एक बार फिर से 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादला हुआ। इनमें 14 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए है।

आईपीएस अधिकारियों में तबादलों के क्रम में शैलेश कुमार पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या से हटाकर प्रयागराज का नया पुलिस कप्तान बनाया है। प्रयागराज के एसएसपी रहे अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ के पद में नयी तैनाती मिली है। इसी तरह रोहन पी. बोत्रे को एसपी, कासगंज से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक, कन्नौज से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या भेजा गया है।

इनके अलावा राजेश कुमार श्रीवास्तव को सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक कन्नौज, राम बदन सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट, आकाश तोमर को एसएसपी सहारनपुर से हटाते हुए गोण्डा का पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा है। विपिन टाडा को एसएसपी गोरखपुर से हटाकर सहारनपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। गौरव ग्रोवर को एसएसपी मथुरा से हटाकर गोरखपुर का नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर नयी तैनाती दी है।

अभिषेक यादव को एसएसपी मुजफ्फरनगर से हटाकर मथुरा जनपद का नया पुलिस कप्तान बनाया है। विनीत जायसवाल को एसपी अमरोहा से हटाते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर, दिनेश सिंह को एसपी अमेठी से पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। इलाभारन जी को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से अमेठी का नया पुलिस कप्तान बनाया है।

इसी तरह संतोष कुमार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, बीबीजीटीएस मुर्थी को पुलिस उपायुक्त नगर पुलिस कमिश्नरेट से हटाकर कासगंज जिला के नये पुलिस अधीक्षक के पद पर नवीन तैनाती मिली है। आदित्य लांग्हे को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से हटाते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अजय कुमार सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर से पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी सेक्टर वाराणसी भेजा है।

धर्मवीर को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से हटाकर सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, संजीव त्यागी को पुलिस उपायुक्त, कानपुर कमिश्नरेट से हटाते हुए पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभीसूचना अयोध्या। विजय ढूल को पुलिस अधीक्षक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से पुलिस उपायुक्त, कानपुर कमिश्नरेट और राहुल राज को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ से, पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवती की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार
Next Article शौच करने गई दो सगी बहनों के साथ पांच युवकों ने किया गैंगरेप

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.