Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 06:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी भाषा में ली शपथ
रांची

नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी भाषा में ली शपथ

July 4, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। कांग्रेस की नवनिर्वाचित महिला विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को विधानसभा में सदस्य पद की शपथ ली हैं। उन्हें विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने शपथ दिलाई है।तिर्की ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, जेएमएम कोटे के मंत्री हफीजुल अंसारी, मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की, विधायक इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडे सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक विक्सल कोंगड़ी जैसे नेता उपस्थित थे।

auto

शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि उन्हें नया इतिहास लिखना है। उनके लिए यह एक गौरवपूर्ण व खुशी का क्षण है, जब उन्होंने विधानसभा में विधायक के रूप में प्रवेश किया। अंग्रेजी में शपथ लिए जाने के सवाल उन्होंने कहा कि इसमें वे बहुत ही कंफर्टेबल महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में जब वह जीत कर आएंगी तब कुंड़ुख भाषा में शपथ लेंगी।

 

महिला विधायकों की बढ़ी संख्या

शिल्पी नेहा तिर्की की जीत के साथ कांग्रेस पार्टी के महिला विधायकों की संख्या अब चार से पांच हो गई है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व ढाई साल से कर रही हैं। अब इनके बीच पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हो गई हैं। अब झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के कुल 18 विधायक हो गए हैं।

 

कौन हैं शिल्पी नेहा तिर्की

भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23 हजार से अधिक वोटों से हराने वाली शिल्पी नेहा तिर्की पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं। बंधु तिर्की 2005, 2009 और 2019 में मांडर से विधायक रह चुके हैं जबकि 2014 में भाजपा उम्मीदवार रहीं गंगोत्री कुजूर मांडर से विधायक बनीं। शिल्पी मार्केटिंग कम्युनिकेशन में पीजी किया है। राजनीति में कदम रखने से पहले वह एक निजी कंपनी में ब्रांडिंग का काम देखती थीं। शुरूआती पढ़ाई मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से करने के बाद उन्होंने 12वीं रांची के संत जेवियर कालेज से किया। इसके बाद उन्होंने क्रीस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleद्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, पक्ष में मांगेगी समर्थन
Next Article कानपुर नगर निगम में लगी आग, जलकर राख हुई फाइलें

Related Posts

Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.