Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 05:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेएनयू मामले पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के समर्थन में आये बॉलीवुड के कई सितारे
Headlines

जेएनयू मामले पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के समर्थन में आये बॉलीवुड के कई सितारे

January 8, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बीते दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा का पूरे देश में जमकर विरोध हो रहा है। जेएनयू में रविवार को हुई इस हिंसा की कड़ी आलोचना हो रही है। साथ ही छात्रों द्वारा जेएनयू कैंपस में भी इस घटना के विरोध में नारे लगाये जा रहे हैं। वहीं जेएनयू में हुई हिंसा की राजनीति में एक और नया मोड़ सामने आया, जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार को जेएनयू में हिंसा का विरोध कर रहे छात्रों के बीच पहुंची। दीपिका पादुकोण वहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच उनके समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से मौजूद रही। इसके बाद देश भर में दीपिका पादुकोण को लेकर आलोचनाओं का बाजार गर्म होने लगा है।
कई लोग दीपिका को समर्थन में शामिल होने को उनकी आगामी फिल्म ‘छपाक’ का प्रमोशन मान रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फिल्म जगत के कई हस्तियां दीपिका के समर्थन में खुलकर आई हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया-‘बहुत अच्छा दीपिका पादुकोण !’

अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने भी दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया-‘वाह दीपिका पादुकोण।’

Advertisement Advertisement

दिग्गज अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने लिखा-‘दीपिका पादुकोण, मैं आपके कमिटमेंट और दिलेरी की प्रशंसा करती हूं। आप नायक हैं।’

सिंगर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया-‘पूरा सहयोग और दीपिका की दिलेरी दिखाने के लिए उनका शुक्रिया, जो बॉलिवुड के बहुत सारे लोग नहीं कर पाते हैं।’

अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया-‘मुझे अच्छा लगा की उसने खुलकर यह किया, बहुत चूहे अभी भी बिलों में छिपे हुए हैं…सब निकलेंगे धीरे-धीरे, लेकिन हमें दीपिका पादुकोण का सम्मान करना चाहिए जो जेएनयू के समर्थन में खुलकर सामने आई।’

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी दीपिका के समर्थन में सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। सोनाक्षी ने दीपिका की प्रशंसा कर लिखा-‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी का समर्थन करते हैं? क्या आप हिंसा का समर्थन करते हैं? छात्रों और शिक्षकों के खून बहने के दृश्य आपको झकझोर कर रख देगा। हम लम्बे समय तक धरने पर नहीं बैठ सकते #यह चुप रहने का समय नहीं हैं।’

अभिनेता विक्रांत मैसी ने ट्विटर पर लिखा-‘गर्व के साथ आगे बढ़ो।’

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘छपाक’ इसी साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एसिड सर्वाइवर की जिंदगी पर आधारित सच्ची घटना है। इस फिल्म को दीपिका पादुकोण प्रोड्यूस कर रही हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत समेत कई देशों ने ईरान- इराक का हवाई क्षेत्र इस्तेमाल ना करने की जारी की चेतावनी
Next Article विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ 7 फरवरी को होगी रिलीज

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.