Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ 7 फरवरी को होगी रिलीज
Headlines

विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ 7 फरवरी को होगी रिलीज

January 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री हिना खान की डेब्यू फिल्म ‘हैक्ड’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हिना खान के अलावा रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और हाल ही में फिल्म से हिना का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। वहीं फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने ट्वीट किया-‘विक्रम भट्ट की अगली फिल्म ‘हैक्ड’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म में हिना खान, रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ मुख्य भूमिका में होंगे। अमर पी. ठक्कर और कृष्णा भट्ट द्वारा निर्मित यह फिल्म 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को जी स्टूडियो प्रस्तुत करेगा!’

फिल्म के इस पोस्टर में एक अनजान शख्स है। साथ ही फिल्म का यह पोस्टर हाइड किया हुआ है। ‘हैक्ड’ एक थ्रिलर फिल्म है। निर्देशक विक्रम भट्ट ने ट्वीट किया-‘छिपने के लिए कोई जगह नहीं हैं। आप 7 फरवरी,2020 को #हैक्ड हो जायेंगे। एक रहस्य्मयी शिकारी जो आपकी सीट पर नजर रखेगा।’

auto

फिल्म में हिना खान एक फैशन मैगजीन की संपादक के किरदार में होंगी। फिल्म में हिना के अपोजिट रोहन शाह होंगे, जो फिल्म में 18 साल के युवक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रोहन का हिना के प्रति प्रेमी जूनून को दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में साइबर क्राइम के बारे में दिखाया जाएगा। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैक्ड’ को अमर पी. ठक्कर और कृष्णा भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 7 फरवरी,2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेएनयू मामले पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के समर्थन में आये बॉलीवुड के कई सितारे
Next Article इंदौर का होलकर स्टेडियम साबित हुआ भारत का अभेद्य किला

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.