WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड में कोरोना के 344 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 126 केस सक्रिय है। सोमवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के पांच जिलों से कोरोना के 35 नए मरीज मिले हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से सात, कोडरमा से एक, पलामू से चार, और रांची से 20 मरीज मिले हैं।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 60 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 21लाख, 62 हजार 561 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 344 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 396 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 320 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

