Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : गिरिराज सिंह
बिहार

डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : गिरिराज सिंह

July 6, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बेगूसराय। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर बुधवार को कृतज्ञ देशवासी श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया जा रहा है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले विपुल राष्ट्रवादी विचारक और जनसंघ के संस्थापक पूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मातृभूमि को समर्पित जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तात्कालीन सरसंघ चालक गुरु गोलवलकर जी के सहयोग से जनसंघ कि स्थापना की। वही जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश का नेतृत्व करते हुए भारत को विश्व गुरु बना रहा है। आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति से जम्मू-कश्मीर के लिए संविधान में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था बनाया गया तो, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. मुखर्जी ने सबसे पहले देश में एक संविधान एक विधान एक निशान का नारा दिया था। डॉ. मुखर्जी अपने देश में दो संविधान का विरोध करते हुए अंतरिम सरकार से त्याग पत्र देकर जनसंघ की स्थापना की तथा कानून का विरोध करते हुए बगैर परमिट जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर गए।

उनकी प्रेरणा और सोच को आधार मनाकर भाजपा पूरे देश में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सभी सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। डॉ. मुखर्जी की इच्छा थी कि भारत के अभिन्न अंग कश्मीर के लिए विशेष नियम, संविधान और झंडा नहीं होनी चाहिए। संपूर्ण भारत में एक नियम, एक संविधान और एक झंडा के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा दिया, आज भारत अखंड होने के कगार पर है।

जिस अखंड भारत की परिकल्पना का नारा डॉ. मुखर्जी ने दिया था, उस नारे को सत्यता में बदलकर मोदी सरकार ने अपने दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। आज उस काश्मीर में अमन, चैन और खुशहाली के साथ विकास की गंगा बह रही है, उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरक है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के कमांड सेंटर का किया लोकार्पण
Next Article मुख्यमंत्री ने देवघर एयरपोर्ट का लिया जायजा

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.