WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
देवघर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को देवघर पहुंचे।
सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर एयरपोर्ट पर उद्घाटन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। सीएम ने प्रधानमंत्री के आगमन एवं एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर चल रही विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया।
सीएम के साथ मंत्री आलमगीर आलम, प्रभारी मुख्य सचिव अरुण सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

