WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक ही जगह तीन वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों का तबादला करने का आदेश जारी किया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में कोडरमा, बोकारो जिले के एसपी को छोड़कर बाकी सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है। आदेश में यह कहा गया है कि थाना, ओपी और टीओपी में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाये। इससे संबंधित प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को जल्द भेजा जाय।

