Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 12:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जामताड़ा के स्कूलों में 1977 से ही शुक्रवार को मिल रहा अवकाश : शिक्षा मंत्री
झारखंड

जामताड़ा के स्कूलों में 1977 से ही शुक्रवार को मिल रहा अवकाश : शिक्षा मंत्री

July 10, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि जामताड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में मुस्लिम बहुल आबादी और उर्दू विद्यालयों में वर्ष 1977 से ही शुक्रवार को सरकारी अवकाश मिल रहा है लेकिन यह बात अब सामने आयी है।

पिछले दिनों मीडिया द्वारा यह खबर सामने लायी गयी कि जामताड़ा के सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह जुमे के दिन शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है। जानकारी सामने आते ही रविवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रांची स्थित अपने आवास पर जिले के सभी शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) और सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और क्लस्टर संसाधन केंद्र (सीआरसी) से जुड़े अधिकारियों की क्लास ली।

मामले की जानकारी लेते हुए शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में सरकार का आदेश चलेगा, न कि व्यक्ति विशेष का। उन्होंने मामले की रिपोर्ट अगले एक हफ्ते में देने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि रिपोर्ट आने के बाद जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का मेरे यहां कोई जगह नहीं है।

 

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने स्वीकार किया है कि मामला पुराना है लेकिन उनके संज्ञान में यह अब आया है, तो हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से पूछा है कि वे बताएं कि जिले के कितने स्कूलों में ऐसा हो रहा है। विभाग के आला अधिकारियों से भी सभी 24 जिलों के स्कूलों में मिलने वाली अवकाश की रिपोर्ट मांगी गयी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह में एक ही समुदाय के दो पक्षों जमकर पथराव , दो गंभीर
Next Article सीसीपीए चीफ कमिश्नर निधि खरे ने पिठोरिया वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट का किया निरीक्षण

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.