Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री पहुंचे कोलकाता, राज्यपाल ने किया स्वागत
देश

प्रधानमंत्री पहुंचे कोलकाता, राज्यपाल ने किया स्वागत

January 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 4ः00 बजे दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए। प्रधानमंत्री का दमदम हवाई अड्डे पर राज्यपाल जगदीप धनखड़, शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय, सांसद अर्जुन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने अंग वस्त्रम् पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ऐसे समय कोलकाता पहुंचे हैं जब संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के प्रस्तावित क्रियान्वयन के खिलाफ पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री के पहुंचने पर एयरपोर्ट के बाहर जुटे माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे फहराए। “मोदी गो बैक, नागरिकता अधिनियम वापस लो और एनआरसी नहीं मानेंगे” के नारे लगाए। कॉलेज स्ट्रीट, गोलपार्क, धर्मतल्ला, हाथी बागान, राजारहाट आदि क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर में बैठे और रेसकोर्स के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट, कोलकाता पुलिस कमिश्नरेट और हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने मिलकर अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। रेसकोर्स मैदान से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से राज भवन पहुंचेंगे। रात को वह बेलूर मठ में ठहरेंगे और रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमित शाह ने किया ‘विश्वास एवं साइबर आश्वस्त प्रोजेक्ट’ का शुभारम्भ
Next Article गुजरात: ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौत

Related Posts

Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.