Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुजरात: ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौत
देश

गुजरात: ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौत

January 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

अहमदाबाद/वड़ोदरा। वडोदरा के पादरा में एम्स इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हो गया है। प्रारंभिक विवरण में बताया जा रहा है कि कंपनी में काम करने वाले पांच कर्मचारी अचानक हुए इस विस्फोट में मौके पर मारे गए जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही 7 एम्बुलेंस और 5 फायर ब्रिगेड टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना भयंकर था कि कंपनी की छत भी उड़ गई। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के समय कंपनी के अधिकारी मौजूद नहीं थे। भीषण विस्फोट से लोगों में दहशत का माहौल है। तीन किमी. की परिधि में घरों की खिड़कियां और दरवाज़े हिल गए। तेज कंपन से ऊपर रखे बर्तन और अन्य सामग्री नीचे गिर गई। इससे विस्फोट की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Advertisement

मृतक श्रमिकों में से तीन लोला गांव के निवासी हैं। एक मुवाल गांव और एक गवासाड़ गांव का है। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशका जताई गई है। उद्योगों और अस्पतालों में उपयोग किए जाने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर का निर्माण गावसड़ गांव के पास स्थित इस एम्स इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में किया जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री पहुंचे कोलकाता, राज्यपाल ने किया स्वागत
Next Article संसद की हां का इंतजार, सेना पीओके को भारत में शामिल करने को तैयार

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.