Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 06:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सांस्कृतिक मूल्यों और पौराणिक मुद्दों पर भाजपा अग्रणी: योगी आदित्यनाथ
Headlines

सांस्कृतिक मूल्यों और पौराणिक मुद्दों पर भाजपा अग्रणी: योगी आदित्यनाथ

July 31, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

चित्रकूट। एक राजनीतिक दल जिसने देश के अंदर पिछले आठ वर्षों में देश की पूरी काया पलट कर रख दी है वह देश ही नहीं दुनिया को भी एक नई दिशा दे रहा है। जब दुनिया के सामने स्वयं के अस्तित्व का संकट खड़ा हो रहा है तो पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। वह राजनीतिक दल अपने सांस्कृतिक मूल्यों, अपने ऐतिहासिक, पौराणिक मुद्दों को लेकर अग्रणीय बना हुआ है। ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की कर सकती है। यही वजह है कि पिछले तीन दिन से चित्रकूट में प्रशिक्षिण शिविर की हर ओर चर्चा हो रही है। यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में चल रही भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में रविवार को समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

सुशासन की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही सामूहिक रूप से चिंतन, सामूहिक रूप से इक्ट्ठा होना, सामूहिक रूप से बैठना, सामूहिक रूप से चिंतन को आगे बढ़ा सकती है। तीन दिनों के चिंतन में आप ने महसूस किया होगा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में हमने क्या कुछ किया है और इसे प्राप्त करने में कैसे सफलता प्राप्त हुई, यह सब भी आपने बहुत नजदीक से महसूस भी किया होगा। पांच वर्ष पहले इस चित्रकूट में आना बहुत चुनौतीपूर्ण था। हमने पांच वर्ष पहले पहला मुद्दा अपने एजेंडे पर बुंदेलखंड का लिया। पहली घोषणा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की थी जो अब शुरू हो चुका है। इसके बाद हर-घर नल की घोषणा की। हमने यहां की समस्याओं को दूर किया है। वही जब सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन मानस किसी सरकार की कार्य पद्धति को देखकर कहने लग जाए कि सरकार ठीक काम कर रही है और उसके चेहरे के भाव यह अहसास कराने लग जाएं तो समझिए सरकार ठीक काम कर रही है और सही दिशा में काम कर रही है।

अटलजी सिद्धांत विहीन राजनीति को मौत का फंदा मानते थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सुशासन के लक्ष्य को उस दिशा में प्राप्त करने में अच्छे कदम बढ़ाए हैं हमारे कदम सही दिशा में हैं। हम एक सकारात्मक भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सुशासन की ओर बढ़ रहा है यह एक दिन में नहीं हुआ, एक बार के प्रयास से नहीं हुआ इसे प्राप्त करने में हमारे पीछे हमारे केंद्रीय नेतृत्व और यशस्वी मार्गदर्शन है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेताओं के मार्ग दर्शन से हमने इसे प्राप्त किया है। हमने अपने कार्यक्रमों में मूल्यों और आदर्शों को अपनाकर इसे स्थापित किया है। वहीं अटलजी की बातों को ध्यान में रखकर जिसे हमने मंत्र माना वह कि राजनीति मूल्यों की होती है, सिद्धांतों की होती है, सिद्धांत विहीन राजनीति को अटल जी मौत का फंदा मानते थे। हमने केवल सिद्धांतों की राजनीति को बखूबी अपनाया।

आमजन मानस के विश्वास को कायम रखना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आवश्यकता पड़ने पर अपनी बातों को मूल्यों और सिद्धांतों के साथ रखने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करते हैं। वहीं जब आम जनमानस के मन में विश्वास होता है कि सरकार सब ठीक कर देगी और उसके मन में जब कोई अविश्वास नहीं है तो हमारा विरोधी कितना भी अविश्वास करता हो उसके अविश्वास से कुछ नहीं होता है। यही वजह है कि वर्ष 2022 के विधानसभा के चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास दिखाया।

स्वतंत्रदेव सिंह ने वृत्त प्रस्तुत किया
समापन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रशिक्षण वर्गों का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं, जिसमें 13624 पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रदेश के 1918 मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में 113024 कार्यकर्ता शिक्षित हुए। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के शिक्षण वर्ग में तीन दिन तक पूर्ण अनुशासित रहकर प्रदेश के पदाधिकारियों प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों पार्टी के मोर्चों के अध्यक्ष प्रकोष्ठ हुआ विभागों के प्रदेश संयोजक क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री सहित जिला प्रभारियों तथा वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के नेता व मंत्री उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडाकघरों में 25 रुपए में मिलेगा कपड़े से बना हुआ तिरंगा
Next Article जलाभिषेक करने जा रहे 10 कांवरियों की करंट लगने से मौत, 16 झुलसे

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने 1.08 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए 1237 Cr, बोले- कोई भी हकदार छूटना नहीं चाहिए

October 10, 2026
Headlines

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने 1.08 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए 1237 Cr, बोले- कोई भी हकदार छूटना नहीं चाहिए

October 10, 2026

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.