WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गयी हैं। इसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जगरनाथ महतो की तबीयत तब बिगड़ी जब वो विधानसभा के सदन में मौजूद थे। सदन में जाने से पहले मंत्री ने पत्रकारों से बात की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार भी झारखंड में मानसून की स्थिति को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द केंद्र सरकार से मदद मांगने को लेकर फैसला लेगी।

