Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 01:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीआईबी रांची के नए अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने पदभार संभाला
रांची

पीआईबी रांची के नए अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने पदभार संभाला

August 1, 2022No Comments1 Min Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। भारतीय सूचना सेवा के 1999 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अखिल कुमार मिश्रा ने सोमवार से पत्र सूचना कार्यालय एवं प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, रांची के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। एडीजी मिश्रा केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भुवनेश्वर से स्थानांतरण के बाद यहां आए हैं। मिश्रा ने आईआईएस अधिकारी के रूप में लगभग 23 वर्षों के अपने सेवाकाल में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रमुख मीडिया इकाइयों जैसे आकाशवाणी, दूरदर्शन न्यूज़, केंद्रीय संचार ब्यूरो, पत्र सूचना कार्यालय एवं फिल्म सेंसर बोर्ड में देश के विभिन्न स्थानों जैसे नई दिल्ली, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, कोहिमा, आदि स्थानों में प्रमुख पदों पर कार्यरत रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं।

एडीजी मिश्रा अपने सेवाकाल में समय-समय पर सेवा से जुड़े जरूरी ट्रेनिंग कोर्स भी करते रहे हैं। इसमें, क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सोशल मीडिया में कोर्स, अमेरिका के बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के गोल्डमैन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी से पब्लिक पॉलिसी में ट्रेनिंग प्रमुख हैं।

उल्लेखनीय है कि 31 मार्च 2022 को पीआईबी तथा आरओबी रांची के पूर्व अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद रांची में पीआईबी एवं आरओबी के ये दोनों पद रिक्त थे और अतिरिक्त प्रभार में थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएके-47 की 295 गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Next Article वज्रपात से दो की मौत, चार घायल

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.