Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डायन-बिसाही के आरोप में हत्या के 19 नामजद आरोपियों को आजीवन कारावास
झारखंड

डायन-बिसाही के आरोप में हत्या के 19 नामजद आरोपियों को आजीवन कारावास

August 3, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला : भरनो थाना स्थित करौंदाजोर टुकूटोली निवासी ब्रिजेनिया इंदवार और इग्नेसिया इंदवार की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या के मामले में बुधवार को एडीजे-1 दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में फैसला सुनाया गया। जज ने हत्या के 19 नामजद आरोपियों को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आजीवन कारावास की सजा सुनायी। वहीं, 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उन्हें एक-एक साल अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है।

उम्रकैद की सजा पानेवालों में सभी महिला अभियुक्त हैं। अभियुक्तों में गांव की ही भलेरिया इंदवार, इमिलिया इंदवार, करिया देवी, जरलदीता इंदवार, मंगरी देवी, ख्रीस्टीना इंदवार, चिंतामणी देवी, विनिता इंदवार, ज्योति इंदवार, मालती इंदवार, गब्रेला इंदवार, रिजिता इंदवार, मोनिका इंदवार, केसेनसिया इंदवार, नीलम इंदवार, सुशीला इंदवार, कुरमेला इंदवार, ललिता इंदवार और रोजलिया इंदवार के नाम शामिल हैं। इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहम्मद जावेद हुसैन ने पैरवी की। घटना 11 जून, 2013 की है। घटना के दिन आरोपी महिलाओं ने गांव में बैठक कर दोनों महिलाओं की हत्या की योजना बनायी थी। इसके बाद दोनों की हत्या की गयी थी। मृतक ब्रिजेनिया इंदवार की पुत्री सेलेस्टीन इंदवार ने डायन बिसाही के आरोप में अपनी मां और इग्नेसिया इंदवार की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

Advertisement Advertisement

दर्ज केस में कहा गया था कि घटना के दिन गांव में आरोपी महिलाओं द्वारा बैठक कर गांव के एक युवक की मौत होने पर उसका बहाना बना कर मेरी मां और इग्नेसिया इंदवार को बैठक में बुलाया गया। जिसके बाद भीड़ ने मेरी मां और इग्नेसिया इंदवार को लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी। इस दौरान मेरी मां व इग्नेसिया द्वारा कई बार खुद को निर्दोष बताया गया। परंतु किसी ने कोई बात नहीं सुनी। इस घटना के पूर्व भी गांव में बैठक बुला कर मेरी मां व इग्नेसिया से जुर्माना वसूला गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने अगले दिन 12 जून 2013 को सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान मृतक के परिजन कोर्ट परिसर में मौजूद थे। साथ ही आरोपी के परिजन भी कोर्ट में आये हुए थे। मृतका के परिजन इस उम्मीद से पहुंचे थे कि सभी को सजा होगी। इधर, जैसे ही जज ने उम्रकैद की सजा सुनायी। मृतक के परिजन खुश हो गये और कहा कि न्याय की जीत हुई है। वहीं, उम्रकैद की सजा सुनाये जाने के बाद अधिकांश आरोपी रोते नजर आये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों फ़रियादी, समस्या सुन निराकरण के निर्देश
Next Article चतरा में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.