Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 12:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
रांची

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

August 13, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त एवं एसएसपी ने परेड की सलामी ली।

उपायुक्त और एसएसपी ने सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था ने ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देख लें। उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें।

ये प्लाटून होंगे परेड में शामिल

रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झंडा फहराएंगे। इस दौरान 13 प्लाटून परेड में शामिल होंगे। इनमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी ,सीआईएसएफ, एसएसबी, झारखंड जगुआर, जैप 1 और जैप का एक प्लाटून बैण्ड पार्टी, जैप 2, जैप 10, एनसीसी एसआर-एक प्लाटून (गर्ल्स), एनसीसी एसआर एक प्लाटून (ब्वॉयज), रांची पुलिस (महिला) एक प्लाटून, रांची पुलिस (पुरुष) एक प्लाटून और होमगार्ड एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी शामिल है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईआईटी आईएसएम के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1978 छात्रों को डिग्री बांटी
Next Article मनरेगा कर्मियों का मानदेय बढ़ा, संकल्प जारी

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.