Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 12:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»अलर्ट: झारखंड में दो दिन होगी भारी बारिश
झारखंड

अलर्ट: झारखंड में दो दिन होगी भारी बारिश

August 18, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को डिप्रेशन में तब्दील हो जायेगा। इसकी वजह से झारखंड में 19 और 20 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे दक्षिण पूर्व पाकिस्तान से गुजर रहा है। शुक्रवार को झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है। 19 और 20 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
रांची समेत इन जिलों में भारी वर्षा के आसार

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य झारखंड, दक्षिणी झारखंड तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। मध्य भाग में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिला आते हैं।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

दक्षिणी झारखंड में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिला आते हैं। वहीं, उत्तरी पश्चिमी भाग में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा जिला हैं। उपरोक्त सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है। मौसम केंद्र ने 20 अगस्त के लिए दो अलर्ट जारी किये हैं। लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला और खूंटी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के अलावा सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछह आईएएस अफसरों का तबादला, अविनाश कुमार बने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव
Next Article Breaking: धनबाद के बैंक मोड़ में CBI का छापा

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.