WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के कई जिलों में आज शनिवार को दोपहर बाद से बारिश और तेज हवाओं के कमजोर पड़ने के आसार है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि रांची समेत कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश होगी।
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने निम्न दबाव के मजबूत होने से ये स्थिति बन रही है। शुक्रवार को रात में सिस्टम बालासोर और सागर द्वीप समूह के बीच बंगाल व ओडिशा तट को पार करने के बाद सतह पर पहुंचा। इसके बाद यह उत्तर ओडिशा, बंगाल व झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से होकर उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता रहा। सिस्टम शनिवार को दोपहर के बाद कमजोर होने का अनुमान लगाया गया है।

