Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 11:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»कुख्यात सुपारी किलर हथियार सहित गिरफ्तार
बिहार

कुख्यात सुपारी किलर हथियार सहित गिरफ्तार

August 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात सुपारी किलर गुलशन कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गुलशन की गिरफ्तारी से जमीन संबंधी विवाद को लेकर हो रही हत्या पर रोक लगने की संभावना है। यह जानकारी SP योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

SP ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी निवासी गुलशन कुमार पर चार हत्या सहित दर्जनभर मामले दर्ज थे तथा यह लंबे समय से फरार चल रहा था। फरवरी में इसके घर की कुर्की जब्ती के बाद पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया एवं पुलिस इसके पीछे पड़ी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली की गुलशन हथियार के साथ सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के चक्कर में घूम रहा है।

गुलशन आतंक का पर्याय बना हुआ था

सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीम ने इसे गिरफ्तार कर लिया। गुलशन के पास से एक पिस्टल, दस गोली, एक मोबाइल एवं एक Bike बरामद किया गया है। SP ने बताया कि बेगूसराय सदर अनुमंडल क्षेत्र में गुलशन आतंक का पर्याय बना हुआ था। यह भू-माफिया सहित अन्य के संपर्क में रहकर सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देता था। अब तक छह भू-माफिया के लिए पैसा लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। इसकी जांच पड़ताल चल रही है, भू माफियाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा

SP ने बताया कि गुलशन बेगूसराय में हत्या के बाद भागकर बैंगलोर चला जाता था तथा वहां एक कॉलेज के बगल में किराए पर कमरा लेकर रहता था। बैंगलोर में ही किसी मॉल में नौकरी करता था, वहां पास का पैसा खत्म हो जाने या बेगूसराय के भू-माफियाओं द्वारा सुपारी दिए जाने पर बेगूसराय आकर घटना को अंजाम दे, भागकर बंगलुरु चला जाता था। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रेसवार्ता में सदर DSP अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष रामनिवास, रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं सिंघौल थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित गिरफ्तार करने वाली पूरी टाइगर मोबाइल की टीम मौजूद थी।

इसे पढ़े:  सरकारी स्‍कूल के पास मनचले रहते है फिराक में

स्कूल से आठ मनचले को पुलिस ने पकड़ा

स्कूल से आठ मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्कूल से आठ मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article बोरे में मिला युवक का आधा शव

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.