Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»रांची में असामाजिक तत्वों की करतूत, भगवान हनुमान की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
रांची

रांची में असामाजिक तत्वों की करतूत, भगवान हनुमान की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

September 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। रांची में एक बार फिर से असामाजिक तत्वों ने अशाांति फैलाने का प्रयास किया है। रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित मल्लाह टोली में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली इस हरकत को मंगलवार की देर रात अंजाम दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। हालांकि असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत को रांची के अमन पसंद लोगों और पुलिस प्रशासन ने नाकाम कर दिया। फैली खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचकर कैंप कर रहे हैं और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

धार्मिक स्थल पर इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी,थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर हिन्दू नेता भैरव सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपित को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला आरोपित मानसिक रोगी है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने मंदिर के आसपास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी को मामले पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

धार्मिक स्थल पर हुए हमले के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए और यह पूजा अधिकारी के निर्देश पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए रांची पुलिस द्वारा रांची में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, अतिरिक्त 2000 जवानों की तैनाती की जायेगी। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है, ताकी शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची 10 जून को रांची में भी भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर हुए प्रदर्शन और हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और फिर गोली चलानी पड़ी थी। इस घटना में दो युवकों की मौत भी हो गयी थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदत्तात्रेय होसबाले रांची में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित
Next Article Big breaking: केंद्र सरकार ने PFI पर लगाया प्रतिबंध, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Related Posts

Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.