Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»आरएसएस प्रमुख को “राष्ट्रपिता” कहने वाले इमाम को “सर तन से जुदा” करने की धमकी
देश

आरएसएस प्रमुख को “राष्ट्रपिता” कहने वाले इमाम को “सर तन से जुदा” करने की धमकी

September 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात और उन्हें “राष्ट्रपिता” बताने संबंधी बयान को लेकर आल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी को “सर तन से जुदा” करने की धमकी मिली है। धमकी भरे फोन इंग्लैड, पाकिस्तान समेत देश के कई हिस्सों से आ रहे हैं। इमाम ने सुरक्षा कारणों से अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रम रद कर दिए हैं। मामले में तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि वे इन धमकियों से झुकने वाले नहीं हैं। देश में सद्भावना बढ़ाने के काम और संघ प्रमुख संबंधित बयानों को वापस नहीं लेंगे। ज्ञात हो कि 22 सितंबर को मोहन भागवत, सहसरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल व वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार इलियासी से मिलने कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद पहुंचे थे, जहां इमाम का परिवार रहता भी है। इसके बाद सरसंघचालक इलियासी के साथ बाड़ा हिंदूराव स्थित मदरसा जाकर छात्रों से संवाद किया था। इलियासी ने संघ प्रमुख की इस असाधारण पहल को धार्मिक सौहार्द की दिशा में ऐतिहासिक घटनाक्रम बताते हुए उन्हें “राष्ट्रपिता” और “राष्ट्रऋषि” बताया था। उनका कहना था कि भागवत प्रचारक हैं और देश व समाज की सेवा के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। इसलिए वे राष्ट्रपिता हैं।उनका ये बयान राजनीति के एक धड़े और कट्टरपंथियों को नहीं सुहाया है। इलियासी ने बताया कि मुलाकात के बाद से ही उनके मोबाइल फोन नंबर पर विभिन्न देशों व देश के कई हिस्सों से धमकी भरे फोन काल्स से “सर तन से जुदा” करने की धमकी दी जा रही है।
इस संबंध में चीफ इमाम ने 24 सितंबर को तिलक मार्ग थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जानकारी गृह सचिव व दिल्ली पुलिस के आयुक्त को भी दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Next Article गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

Related Posts

Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.