WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारों की वजह से अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो इसे जल्दी से निपटा लें। क्योंकि, झारखंड में इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आरबीआई के अक्टूबर हॉलिडे कैलेंडर को देखें तो इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, ईद, समेत कई मौकों पर बैंकों में काम-काज नहीं होगा।
इन दिन है छुट्टी
-दो अक्टूबर गांधी जयंती
-तीन अक्टूबर महाष्टमी
-चार अक्टूबर नवमी
-पांच अक्टूबर विजय दशमी
-आठ अक्टूबर दूसरा शनिवार
-नौ अक्टूबर रविवार
-16 अक्टूबर रविवार
– 22 अक्टूबर शनिवार
-23 अक्टूबर रविवार
-24 अक्टूबर दीपावली
-30 अक्टूबर रविवार
-31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

