WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (टीआरएल) विभाग में पदस्थापित चतुर्थवर्गीय कर्मचारी धर्मा मुंडा की बुधवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वह पेड़ की डाली छाटने छत पर गये थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गये। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग के आवासीय परिसर में रहते थे। बताया जा रहा है कि धर्मा मुंडा टीआरएल विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।
घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पेड़ की डाली छाटने के क्रम में छत से गिरने से उनकी मौत हुई है।

