WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री रहते हुये नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार बाबा केदारनाथ के द्वार पर पहुंचे। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा बांधे पीएम मोदी का अंदाज भी खास रहा।
साल 2019 में जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे तब भी पीएम का पहनावा आकर्षण का केंद्र रहा था। वे हिमाचली टोपी, लद्दाखी गौंछा पहने थे, कमर पर लाल साफा बांधे थे और हाथ में छड़ी लिए थे। प्रधानमंत्री इससे पूर्व भी तीन बार जब केदारनाथ पहुंचे थे, तो उनकी वेशभूषा अलग थी।

