Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 05:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राम की पैड़ी पर जयघोष के साथ दीपों को सजाने का कार्य शुरू
Headlines

राम की पैड़ी पर जयघोष के साथ दीपों को सजाने का कार्य शुरू

October 21, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

अयोध्या। छठवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार को राम की पैड़ी के घाटों पर स्वयंसेवकों द्वारा जयघोष के साथ दीपों को बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया। स्वयंसेवकों को घाटों पर ले जाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से दर्जनों की संख्या में बसों को लगाया गया। जो कई राउंड में पांच हजार स्वयंसेवकों को लेकर राम की पैड़ी पर पहुंची और घाट समन्वयकों की देख-रेख में दीपों को सजाने का कार्य शुरू किया। वहीं दूसरी ओर घाट संख्या दस पर राम दरबार व रामायण कालीन आकृतियां उकेरी गई हैं। दिव्य दीपोत्सव को लेकर सभी स्वयंसेवक गले में दीपोत्सव पहचान-पत्र व सिर पर कैप लगाये हुए हैं। बीच-बीच में स्वयंसेवकों के द्वारा जयश्रीराम के उदघोष के साथ दीपोत्सव के प्रति इनका उत्साह देखते ही बन रहा है। 23 अक्टूबर छोटी दिपावली के दिन दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए 22 तारीख की दोपहर तक सभी घाटों पर लगभग 17 लाख दीप सज जायेंगे।

डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दीपोत्सव नोडल अधिकारी व विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अविवि के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छठा दीपोत्सव एतिहासिक एवं भव्य बनाया जायेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक काफी उत्साहित है। 37 घाटों पर दीयों को सजाने का कार्य स्वयंसेवकों द्वारा शुरू कर दिया गया है। सभी घाटों पर 17 लाख दीयों को बिछा दिया जायेगा। अगले दिन विश्वविद्यालय, सम्बद्ध महाविद्यालयों व स्वयंसेवी संस्थाओं के 22 हजार स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। सभी स्वयंसेवक दीपोत्सव पहचान-पत्र के साथ घाट पर उपस्थित रहेंगे।

बिना पहचान पत्र के स्वयंसेवकों को प्रवेश नही दिया जायेगा। अन्य के पहचान-पत्र लेकर चलने पर आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है। प्रो0 सिंह ने बताया कि घाट संख्या तीन के समीप चिकित्सकीय टीम तैनात कर दी गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर दीयों को सजाने का कार्य 22 तारीख की दोपहर तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

प्रो0 सिंह ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई के लिए नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त जलपान व भोजन समिति के डाॅ0 राना रोहित सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के लिए दीपोत्सव तक जल-पान व भोजन की व्यवस्था की गई है। घाट समन्वयकों की उपस्थित में स्वयंसेवकों को बारी-बारी से भोजन कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि दीपोत्सव एक मिशन के रूप में निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने की चुनौती है।

23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के दिए गए 15 लाख दीयों के जलाने का लक्ष्य बहुत आसानी से पूरा करेंगे। इसके लिए स्वयंसेवकां द्वारा 17 लाख दीपों को लगाया व जलाया भी जायेगा। पुनः गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगे। राम की पैड़ी के सभी घाटों पर दीये बिछाने की निगरानी उप-नोडल अधिकारी डाॅ0 संग्र्राम सिंह, घाट समन्वयकों व पदाधिकारियों के उपस्थित में कराई जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली, भर्ती
Next Article बस-ट्रक की टक्कर,14 लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026
Headlines

सास के नाम डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदने वाले इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, नोट गिनने के वास्ते मंगानी पड़ी मशीन

October 8, 2026
Headlines

फुफेरा भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.