Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संत अन्ना अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया
रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संत अन्ना अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया

January 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गरीब-गुरबा के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है और उसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। विकसित और समृद्ध झारखंड के निर्माण में मिशनरीज समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मानव सेवा सहित अनेक क्षेत्र में इस समाज ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके समाज में किए गए नेक कार्यों को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सोरेन शनिवार को खिजरी प्रखंड स्थित राजा उलहातू रांची में संत अन्ना हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में चर्च समूह जो भी कार्य करते हैं पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ उसे पूरा करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे संत अन्ना अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मैं एक बार बतौर मुख्यमंत्री छोटे से कार्यकाल में इस राज्य के स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयासरत रहा था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे दुमका में मिशनरीज संस्थान के एक नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन कर चुके हैं। आज वह संस्थान स्वास्थ्य सेवा में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत अन्ना हॉस्पिटल सीमित संसाधन में अच्छे विजन के साथ बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अस्पताल भविष्य में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार इस अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर को और बड़ा बनाने में हरसंभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार आने वाले दिनों में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार अपने साथ-साथ आप सभी समाज के लोगों से आपसी समन्वय बनाकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा इत्यादि के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करेगी।

इस अवसर पर प्रेसिडेंट मदर जनरल लिंडा मैरी वॉन ने कहा कि यह अस्पताल स्थानीय और सभी आने वाले जरूरतमंदों के लिए सदैव सेवारत रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था के झारखंड के 12 जिलों में काम कर रही है। कार्यक्रम में मेडिकल अधीक्षक डॉ. स्टीफन हांसदा, सैमसन आरोहन, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, महुआ माजी तथा डॉ. फेलिक्स टोप्पो, पॉल लकड़ा, थेयोदोर मसकरेनस, डॉ. जोहन डांग, डॉ फादर जोसेफ मरियनुस कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अस्पताल की मांग पूरी करेगी सरकार

अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को एक बुनियादी सुविधाओं के लिये एक ज्ञापन दिया। अस्पताल प्रबंधन की मांगों पर मुख्यमंत्री ने बताया कि संत अन्ना अस्पताल के प्रबंधन ने सरकार को एक मांग पत्र दिया है, जिसमें सड़क, बिजली, पानी, एंबुलेंस इत्यादि की मांग की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को विश्वास दिलाया कि सरकार इन मांगों को अवश्य पूरी करेगी। इसके लिये कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत शांति के रास्ते तभी चल सकेगा, जब ताकतवर होगा : भागवत
Next Article अमित शाह ने हुबली में की पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.