WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राँची। राँची के तुपुदाना ओपी और खरसीदाग ओपी क्षेत्र के रिंगरोड में तेज रफ्तार में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से बस बीच सड़क पर पलट गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई है।जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।घायलों में दो लोगों की मौत अस्पताल में होने की खबर है। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह दलबल के साथ तुरन्त मौके पर पहुँची।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।इधर सूचना मिलते ही खरसीदाग ओपी प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत और बचाव कार्य मे जुट गए। बताया जाता है ये मामला खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत का है।

