अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के 18 नंबर वार्ड के खुदीराम कॉलोनी इलाके में शनिवार को लगी भयावह अग्निकांड में करीब 50 घर जलकर राख हो गए है। हालांकि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कईयों का आशियाना उसके सामने जलकर राख हो गया। इधर घटना के बाद सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने इलाके का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवारों से बात किया।
वार्ड पार्षद संजय शर्मा ने कहा कि करीब 50 घर जलकर राख हुए है। वे लोग पूरी परिस्थिति पर नजर बनाकर रखे है। पीड़ित परिवारों को फिर से घर बनाकर दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को खुदीराम कॉलोनी इलाके में आगजनी की घटना घटी थी। इसके बाद एक के बाद एक घर में गैस सिलेंडर फटते गये। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग बुझाने की कोशिश किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की करीब आठ इंजन मौके पर पहुंची करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

