WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
उत्तर प्रदेश : जिले के बहराइच में बुधवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है और 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवल रोड थाना इलाके में घाघरा घाट के पास रोडवेज बस को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी, जो लखनऊ से बहराइच जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से आधा दर्जन की हालत गंभीर है। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

