WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा निवासी सना अली को इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर में टेक्निकल असिस्टेंट के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि कु. सना अली जैसी लाड़लियाँ मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने के साथ ही बेटियों के सामर्थ्य को प्रकट कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बेटी सना के सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

