Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 02:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीआरपीएफ के डीजी ने किया बूढ़ा पहाड़ का दौरा, ग्रामीणों से की बातचीत
रांची

सीआरपीएफ के डीजी ने किया बूढ़ा पहाड़ का दौरा, ग्रामीणों से की बातचीत

January 15, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची: सीआरपीएफ डीजी एसएल थाउसेन ने रविवार को झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया। वहां उन्होंने बुरहा गांव और आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों से भी बातचीत की। सीआरपीएफ के सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत उनके बीच कंबल, फल और मिठाई का वितरण किया गया। उन्होंने वहां तैनात जवानों की सराहना भी की। झारखंड में माओवादी नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ बूढ़ा पहाड़ को सुरक्षा बलों और पुलिस ने पूरी तरह फतह कर लिया। बूढ़ा पहाड़ की तमाम चोटियों पर अब पुलिस का कैंप है। 16 सितंबर को पहाड़ पर वायु सेना का एमआई हेलीकॉप्टर उतारा गया। जवानों ने तालियां बजाकर जीत की खुशी का इजहार किया। 55 वर्ग किलोमीटर में फैले बूढ़ा पहाड़ पर पिछले 32 सालों से नक्सलियों का कब्जा था। झारखंड-छत्तीसगढ़ के जंगलों से घिरा इलाका नक्सलियों का अभेद्य दुर्ग बना हुआ था। बूढ़ा पहाड़ पर आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के टॉप नक्सली लीडर और रणनीतिकार पनाह लिया करते थे।

माओवादियों के पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी के अरविंद उर्फ देवकुमार सिंह, सुधाकरण, मिथिलेश महतो, विवेक आर्या, प्रमोद मिश्रा, विमल यादव सहित कई बड़े नक्सली लीडरों मौजूद रहने की जानकारी पुलिस को मिलती थी। नक्सलियों के कई बंकर और शस्त्रागार भी थे। ट्रेनिंग कैंप में नक्सलियों ने कई फौजी दस्ते तैयार किये थे। इलाके को नक्सलियों से मुक्त कराने का सबसे बड़ा अभियान वर्ष 2018 में चलाया गया था। नक्सलियों ने बारूदी सुरंगों से पहाड़ की ओर बढ़ रहे सुरक्षा बलों के छह जवानों को उड़ा दिया। पहाड़ तक पहुंचने वाले हर रास्ते पर आईईडी बम बिछा रखे गए थे। इस दौरान मध्य क्षेत्र एसडीजी वितुल कुमार, सीआरपीएफ आईजी ऑपरेशन राजीव कुमार, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर आईजी अमित कुमार, पलामू रेंज सीआरपीएफ डीआईजी विनय नेगी, गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा, 172 कमांडेट नृपेंद्र कुमार सिंह, सीआरपी-172 और गढ़वा पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री चौहान ने मनावर में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना
Next Article दत्तात्रेय होसबाले ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.