Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जी-20 के थिंक-20 कार्यक्रम में आज होंगे दो प्लेनरी सेशन और राउंड टेबिल मीटिंग
Headlines

जी-20 के थिंक-20 कार्यक्रम में आज होंगे दो प्लेनरी सेशन और राउंड टेबिल मीटिंग

January 17, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित जी-20 के थिंक-20 दो दिनी कार्यक्रम का आज (मंगलवार को) होगा। दो दिनी बैठक में “पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन” पर देश-विदेश से आए मंत्री और विषय-विशेषज्ञों द्वारा विचार-मंथन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अंतिम दिन पहले दो प्लेनरी सेशन, एक राउण्ड टेबल बैठक तथा एक वेलेडिक्ट्री सेशन होगा।

इस संबंध में आयोजन के सूचना अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने बताया कि समापन सत्र की अध्यक्षता पूर्व राजदूत एवं रिसर्च एडवाइजरी कौंसिल ऑफ आरआईएस के एसटी देवारे करेंगे। डीजी, आरआईएस एण्ड मप्र राज्य नीति आयोग प्रो. सचिन चतुर्वेदी कॉन्फ्रेंस रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। स्पेशल रिमॉर्क इण्डिया में नीदरलैण्ड के एम्बेसेडर मार्टेन, वान डेन बर्ग, इण्डिया में जर्मन डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन के हेड उबे गेहलेन, बांग्लादेश के सेन्टर फॉर पॉलिसी डायलाग (सीपीडी) की डिस्टिंग्विश फेलो डॉ. देबाप्रिया भट्टाचार्या और भारत के विदेश मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती देंगे। एआईजीजीपीए के एडिशनल सीईओ लोकेश शर्मा धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

प्लेनरी सेशन पूर्व राजदूत अमर सिन्हा की अध्यक्षता में रोल ऑफ ट्राईएंगुलर कॉ-आपरेशन इन लोकेलाइजेशन ऑफ एसडीजी विषय पर होगा। इस सेशन में मुख्य वक्ता भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी संदीप चक्रवर्ती होंगे। इसके पेनलिस्ट जर्मन डेव्हलपमेंट को-ऑपरेशन इन इण्डिया एण्ड मिनिस्टर एट द जर्मन एम्बेसी इन न्यू देहली के हेड उबे गेहलेन, को-ऑर्डीनेटर इंटरनेशनल एक्सचेंज एण्ड को-ऑपरेशन, इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (आईपीईए) ब्राजील के डॉ. आन्द्रे डी मेलो ई सूजा, जर्मन इंस्टीट्यूट फॉर डेव्हलपमेंट एण्ड सस्टेनेबिलिटी (आईडीओएस) जर्मनी के एसोसिएट रिसर्चर गेरार्डो ब्राशो, नई दिल्ली में सीनियर रिसर्च एसोसिएट, मनोहर पर्रीकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एण्ड एनॉलिसिस (एमपीआईडीएसए) डॉ. रुचिता बेरी, जर्मन इंस्टीट्यूट फॉर डेव्हलपमेंट एण्ड सस्टेनेबिलिटी (आईडीओएस) जर्मनी के हेड रिसर्च प्रोग्राम डॉ. स्टीफन क्लिंजेबेल रहेंगे। इनके साथ पेनल में द एशिया फाउण्डेशन की सीनियर डायरेक्टर एन्थिया मुलाकला, चीन एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. झेंग चुआन होंग और पेरिस से आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एण्ड डेव्हलपमेंट पेरिस की एना फर्नाण्डीस ऑनलाइन जुड़ेंगी।

प्लेनरी सेशन के बाद ग्लोबल साउथ एण्ड ग्लोबल गवर्नेंस फॉर लाइफ पर राउण्ड टेबल मीटिंग होगी, जिसके मॉडरेटर ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सोनीपत के वाइस चांसलर प्रो. शोभित माथुर होंगे। इसके पेनलिस्ट में सेन्टर फॉर पॉलिसी डायलाग (सीपीडी), बांग्लादेश की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. फेहमिदा खातून, नेशनल काउंसिल फॉर साइंटिफिक एण्ड टेक्निकल रिसर्च अर्जेंटीना के सीनियर इन्वेस्टिगेटर डॉ. ग्लेडिस लेचिनी, मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डेव्हलपमेंट प्लानिंग, इंडोनेशिया के फॉरेन पॉलिसी एण्ड इंटरनेशनल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर डॉ. विस्नु उटोमो, पॉलिसी ब्रिज टैंक प्रोग्राम: अफ्रीकन यूनियन डेव्हलपमेंट एजेन्सी, साउथ अफ्रीका की लीड को-ऑर्डिनेटर पॉमेला गोपॉल शामिल हैं।

अंतिम प्लेनरी सेशन प्रो. मुस्तफिजूर रहमान की अध्यक्षता में “न्यू कॉम्पलीमेंट्रीज इन ट्रेड एण्ड वेल्यू चेन्स’’ विषय पर होगा। इसके पेनलिस्ट में द इकॉनॉमिक पॉलिसी रिसर्च फाउण्डेशन ऑफ टर्की के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सैत अकमान ऑनलाइन शामिल होंगे। नेपाल के एसएडब्ल्यूटीईई के चेयरमेन डॉ. पोशराज पाण्डे, इन्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डायलॉग, दक्षिण अफ्रीका के रिसर्चर मिकाटे किसो कुबाई, देहली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स नई दिल्ली के डॉ. दिव्येंदु मैती, सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेव्हलपमेंट, नाईजीरिया के प्रिसिंपल कोर्स फेसिलिटेटर एण्ड रिसर्च ऑफीसर ओलूसियून एन्ड्र्यू इशोला और सिक्किम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ सोशियल साइंस के डीन प्रो. नवल के. पासवान शामिल होंगे। जी-20 के थिंक-20 में शामिल देश-विदेश के प्रतिनिधि एवं मंत्रीगण साँची दर्शन पर जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखंडवा पहुंची खेलो इंडिया यूथ गेम्स की स्पॉट टार्च, मशाल रैली निकाली गई
Next Article संघ प्रमुख मोहन भागवत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.