Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली-पलवल के बीच 26 से 28 जनवरी तक रेल परिचालन रहेगा प्रभावित
देश

दिल्ली-पलवल के बीच 26 से 28 जनवरी तक रेल परिचालन रहेगा प्रभावित

January 23, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेल खंड पर निर्माण कार्य के चलते 26 से 28 जनवरी तक ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान दिल्ली-पलवल-दिल्ली ईएमयू रद्द रहेगी। दो जोड़ी रेलगाड़ियां गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त व प्रारंभ करेंगी। वहीं 10 रेलगाड़ियों को रास्ते में दो घंटे से अधिक समय तक रोककर और एक ट्रेन को चार घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा।

उत्तर रेलव के प्रवक्ता दीपक कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए दिल्ली मंडल के हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेल सेक्शन पर असावटी-पलवल स्टेशनों के बीच पुल संख्या 136 पर डीएफसी फ्लाईओवर स्टील गार्डर लगाने के लिए 26 से 28 जनवरी को 4-4 घंटों का यातायात ब्लॉक लिया जाएगा।

निरस्त रहने वाली रेलगाड़ियां
26 और 28 जनवरी को चलने वाली रेलगाड़ी (64076/64077) दिल्ली-पलवल-दिल्ली ईएमयू रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त व प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ियां
25 और 27 जनवरी को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 64168 टूंडला-पलवल ईएमयू अपनी यात्रा नई दिल्ली स्टेशन पर समाप्त करेगी। इसके चलते 26 और 28 जनवरी को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 64167 अपनी यात्रा नई दिल्ली स्टेशन से प्रारंभ करेगी। इसी तरह 25 और 27 जनवरी को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 64073 कोसीकला-नई दिल्ली ईएमयू अपनी यात्रा पलवल स्टेशन पर समाप्त करेगी। इसके फलस्वरूप 26 और 28 जनवरी को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 64074 अपनी यात्रा पलवल स्टेशन से प्रारंभ करेगी।

रोककर चलायी जाने वाली रेलगाड़ियां
24 और 26 जनवरी को चलने वाली 11057 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस को मार्ग में 120 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 24 और 26 को चलने वाली 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस को मार्ग में 100 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 25 जनवरी को चलने वाली 12473 गांधीधाम-श्रीमाता वेष्णो देवी कटडा सर्वोदय एक्सप्रेस और 27 जनवरी को चलने वाली 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णो देवी कटडा स्वराज एक्सप्रेस को मार्ग में 80 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

25 और 27 जनवरी को चलने वाली 12919 डा. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटडा मालवा एक्सप्रेस को मार्ग में 65 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 25 और 27 जनवरी को चलने वाली 19019/29019 बांद्रा टर्मिनस-देहरादून एक्सप्रेस/मंदसौर-मेरठ सिटी लिंक एक्सप्रेस को मार्ग में 50 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 25 और 27 जनवरी को चलने वाली 14623 छिंदवाड़ा-दिल्ली सराय रोहिल्ला पातालकोट एक्सप्रेस को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 25 और 27 जनवरी को चलने वाली 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 25 और 27 जनवरी को चलने वाली 12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रेलगाड़ी को मार्ग में 20 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

परिवर्तित समय से चलायी जाने वाली रेलगाड़ियां
27 जनवरी को चलने वाली 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 10 मिनट विलंब से चलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअसम में 8 उग्रवादी संगठनों के 644 कैडरों ने किया आत्मसमर्पण
Next Article पाटीदार नेता हार्दिक पटेल फिर गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.