Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग में दुष्कर्म और आगजनी की शिकार महिला ने 15 दिनों बाद अस्पताल में तोड़ा दम
रांची

हजारीबाग में दुष्कर्म और आगजनी की शिकार महिला ने 15 दिनों बाद अस्पताल में तोड़ा दम

January 22, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। हजारीबाग के चरही में पिछले सात जनवरी को एक महिला के साथ कुछ अपराधियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। अपराधियों ने महिला का हाथ बांधकर जिंदा जला दिया था। घटना में पीड़िता बुरी तरह से झुलस गयी थी, जिसके बाद पीड़ित महिला को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले 15 दिनों से वो जिंदगी से जंग लड़ रही थी। आखिरकार वो जिंदगी से जंग हार गयी। पीड़िता की रविवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

 

पीड़िता के पिता ने बताया कि पिछले 15 दिन से उनकी बेटी का इलाज रिम्स के सर्जरी वार्ड में हो रहा था। डॉ. आरएस शर्मा की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों ने पहले ही कह दिया था कि पीड़िता लगभग 70 फीसदी जल चुकी है, ऐसे में उसका बचना मुश्किल है।

युवती की मौत के बाद परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि घटना के 15 दिन हो चुके हैं पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रिम्स में इलाजरत उनकी बेटी जीवित ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था कि उसके पति के दो भांजे और पड़ोसियों समेत चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उनके द्वारा खटिया में बांधकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी।

 

पुलिस प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार के साथ इंसाफ करने भरोसा दिया गया है। उनका कहना है कि इस घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। लड़की के द्वारा जिनका भी नाम लिया गया है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लड़की की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है, वो राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की जाए।

उल्लेखनीय है कि सात जनवरी को दोपहर एक बजे युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान तीन से चार युवक उसके घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उन अपराधियों ने उसे खटिया से बांध दिया और उसे आग लगा दी। इस घटना में युवती करीब 70 फीसदी तक झुलस गयी। इसके बाद उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआधी रात से शुरू होगा भाकपा माओवादियों का बंद, पुलिस अलर्ट
Next Article चाईबासा में पुलिस और पीएलएफआई के बीच मुठभेड़

Related Posts

Headlines

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026
झारखंड

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026
Headlines

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026

पति का काम छूटा तो खुद कर डाली मशरूम की खेती, मधुबनी की प्रिया को अब दिल्ली से बुलावा

November 9, 2026

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.