Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री
Headlines

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कृषि मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार का मकसद किसानों को सिर्फ फसल उगाने तक बांधकर रखना नहीं है, बल्कि उन्हें सीधे बड़े बाजार से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाना है। वे सोमवार को कृषि विभाग और डाक विभाग के बीच हुए समझौते के मौके पर बोल रहे थे। कृषि मंत्री ने डाक विभाग से अपील की कि वह अपनी भूमिका सिर्फ कागजों और सैंपलों के आदान-प्रदान तक सीमित न रखे, बल्कि किसानों की तरक्की में पूरा भागीदार बने। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के पास गांवों तक पहुंचने की सबसे बड़ी ताकत है और इसका सीधा फायदा किसानों की जेब तक पहुंचना चाहिए।

घर बैठे मिलेगा खाद-बीज, जैविक फसलों को मिलेगा देश-विदेश का बाजार

कृषि मंत्री ने डाक विभाग के सामने एक बड़ा खाका रखते हुए कहा कि गांव के किसानों को उत्तम किस्म के बीज, जैविक खाद और जरूरी दवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जाए। इसके साथ ही बिहार के किसान जो प्राकृतिक और जैविक फसलें उगा रहे हैं, उन्हें शहरों के आम खरीदारों तक पहुंचाने में भी डाक विभाग मदद करे। इससे बिचौलियों का खेल खत्म होगा और किसानों को अपनी उपज की सही कीमत मिलेगी। अगर डाक नेटवर्क का सही इस्तेमाल हुआ तो राज्य के उत्पादों को देश के बड़े शहरों के साथ-साथ विदेशों में निर्यात करना भी बहुत आसान हो जाएगा।

अब डाक विभाग पहुंचाएगा सैंपल, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

कार्यक्रम के दौरान कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल और डाक सेवा निदेशक प्रियंका जैन ने एक समझौते पर दस्तखत किए। इस नई व्यवस्था के तहत अब राज्य भर से खाद, बीज और कीटनाशक के सैंपल डाक विभाग की मदद से पूरी गोपनीयता के साथ सीधे जांच लैब भेजे जाएंगे। कृषि मंत्री ने साफ कहा कि इस कदम से नकली और घटिया सामान बेचने वालों पर कड़ा प्रहार होगा। राज्य के 9,673 डाकघरों के जरिए सैंपल बिना किसी देरी के जांच के लिए पहुंचेंगे, जिससे प्राइवेट कूरियर पर निर्भरता खत्म होगी और किसानों को असली व असरदार उत्पाद मिलना तय हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें : आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपति का काम छूटा तो खुद कर डाली मशरूम की खेती, मधुबनी की प्रिया को अब दिल्ली से बुलावा

Related Posts

बिहार

पति का काम छूटा तो खुद कर डाली मशरूम की खेती, मधुबनी की प्रिया को अब दिल्ली से बुलावा

November 9, 2026
झारखंड

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026
Headlines

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026

पति का काम छूटा तो खुद कर डाली मशरूम की खेती, मधुबनी की प्रिया को अब दिल्ली से बुलावा

November 9, 2026

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.