Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एक दिनी मैच मंगलवार को, इंदौर पहुंचीं दोनों टीमें
Headlines

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एक दिनी मैच मंगलवार को, इंदौर पहुंचीं दोनों टीमें

January 22, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इंदौर। भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृखंला का तीसरा एवं अंतिम मैच मंगलवार, 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विमान से इंदौर पहुंच गई हैं। दोनों टीमों के सदस्यों केलिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

तीसरे एक दिवसीय मैच के लिए नगर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। रविवार दोपहर पौने दो बजे दोनों टीमें विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं और यहां से विशेष बसों के माध्यम से दोनों टीमों को उनके होटलों तक पहुंचाया गया है। भारतीय टीम को रेडिसन होटल और न्यूजीलैंड की टीम होटल मेरियट में ठहराया गया है। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों की बस सीधे होटल में चली गई, जिससे प्रशंसक निराश नजर आए। इसके बाद खिलाड़ियों को देखने के लिए लोग होटलों के बाहर जमा हो गए। होटलों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

बताया गया है कि कुछ खिलाड़ी शाम को यहां अभ्यास कर सकते हैं, जबकि टीमों का ऑफिशियल प्रैक्टिस सेशन सोमवार, 23 जनवरी को होगा। प्रैक्टिस के लिए गेल पवेलियन की ओर तीन-तीन प्रैक्टिस विकेट तैयार किए जाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दोनों एकदिवसीय मुकाबले जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम श्रृंखला में क्लीन स्वीप पर बचने का प्रयास करेगी। इसीलिए इंदौर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मैच को लेकर इंदौर पुलिस की तैयारियां भी जोरों पर हैं। मैच के दौरान दर्शकों को भटकना नहीं पड़े, इसके लिए एक हेल्पडेस्क बनाई जा रही है। मैच को लेकर पुलिस ने नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, रेवेन्यू विभाग, एमपीसीए सहित कई अन्य विभागों के साथ कोऑर्डिनेट कर लिया है। पुलिस अधिकारी स्टेडियम का निरीक्षण भी कर चुके हैं। इस निरीक्षण में देखा जा चुका है कि पार्किंग की व्यवस्था कहां रहेगी और पुलिस की बैरिकेडिंग कहां कहां रहेगी।

इस संबंध में डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि देखने में आया है कि दर्शक को गेट की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे कई बार एंट्री के लिए यहां वहां परेशान होते हैं। दर्शकों को संशय न हो, इसके लिए नई व्यवस्था के तहत पार्किंग में ही नए तरह का प्लान लगाया जाएगा, ताकि लोगों को पहले ही पता चल जाए कि उन्हें कहां से एंट्री लेना है। इसके साथ ही अनाउंसर की भी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एमपीसीए ने सुरक्षा की दृष्टि से कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया है, इसलिए दर्शक ऐसी चीजें ले जाने से बचें। साथ ही एमपीसीए ने पूरे इलाके में सीसीटीवी का प्रबंध किया है। पुलिस के घुड़सवार पुलिसकर्मी भी यहां सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों सहित अग्निशमन यंत्र भी रहेंगे। सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ रिहर्सल की जाएगी। इसके बाद पुलिस की फाइनल फोर्स यहां सुरक्षा व्यवस्था में लग जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाईबासा में पुलिस और पीएलएफआई के बीच मुठभेड़
Next Article कमलनाथ की अधिकारियों को चेतावनी, शिवराज का पलटवार, बोले- भाषा का संयम रखें

Related Posts

Headlines

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026
Headlines

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026
Headlines

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026

पति का काम छूटा तो खुद कर डाली मशरूम की खेती, मधुबनी की प्रिया को अब दिल्ली से बुलावा

November 9, 2026

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.