Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ आज, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
Headlines

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ आज, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

January 30, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का शानदार आगाज आज (सोमवार को) होने जा रहा है। सोमवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ किया जायेगा। इस समारोह में ओडिशा के इलेक्ट्रानिक्स, आईटी, स्पोट्र्स एवं यूथ वेलफेयर मंत्री तुषारकांति बेहरा और अरूणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग शामिल होंगे।

पहली बार मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है। टी.टी. नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर लगभग 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, श्री महाकाल महालोक, साँची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर फोर्ट बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रख्यात टीवी स्टार जय भानुशाली एंकरिंग करेंगे। समारोह में मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सॉन्ग को आवाज दी है, अपनी प्रस्तुति देंगे। गायिका नीति मोहन नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति देंगी। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ड्रम्स शिवामणि और ग्रुप द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रस्तुति 100 लोक कलाकारों के दल द्वारा दी जायेगी। इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा ‘हर हर शंभु’ और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 की “वसुधैव कुटुम्बकम” पर शानदार डांस प्रस्तुति होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति भोपाल वासियों को देखने मिलेगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मेजबान मध्यप्रदेश पर इस बार सभी की नजरें होंगी। पिछली बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश ने 12 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ कुल 38 पदक लेकर 8वाँ स्थान प्राप्त किया था, जिसमें अधिकांश पदक अकादमी के खिलाडिय़ों ने जीते थे। मध्यप्रदेश इस बार खेलो इंडिया के सभी 27 खेल में भागीदारी कर रहा है। सभी खेलों के 470 सदस्यीय दल में अकादमी के 146 खिलाड़ी इस बार शामिल हैं।

शूटिंग और वॉटर स्पोट्र्स से उम्मीद ज्यादा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भोपाल में एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग, क्याकिंग-कैनोइंग, रोइंग, वॉलीबाल, जूडो और तैराकी के मुकाबले होना है। शूटिंग और वॉटर स्पोट्र्स के लिए भोपाल सबसे बेहतर है। इन दोनों खेलों में अकादमी के खिलाड़ी भी लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मार्शल आर्ट अकादमी के बॉक्सिंग, फेंसिंग, जूडो के खिलाडिय़ों से भी बेहतर संभावनाएँ हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंदौर में फिर बने तीन ग्रीन कॉरिडोर, सेना के जवान के सीने में धड़केगा उज्जैन के ब्रेन डेड युवक का दिल
Next Article अमित शाह 4 फरवरी को आएंगे संथालपरगना, इफको खाद कारख़ाने का करेंगे शिलान्यास

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.