WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के चाईबासा जिले में एक बार फिर नक्सल साजिश की वजह से तीन जवान घायल हो गए। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगढ़ा में जवान गुरुवार को सर्च अभियान पर निकले थे। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची एयरलिप्ट करने की तैयारी है। फिलहाल, इलाके में सर्च अभियान जारी है।

