WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लातेहार। पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ इलाके में नक्सलियों के द्वारा छुपाए गए चार अत्याधुनिक हथियारों समेत अन्य सामान बरामद किया है। इसमें एक मशीनगन, दो एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल समेत 400 से अधिक गोली बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ा पहाड़ के जोकपानी के इलाके में नक्सलियों के द्वारा हथियार और गोला-बारूद छुपाकर रखे गए हैं। इस सूचना के बाद जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन तथा सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। फिलहाल पुलिस का अभियान जारी है।

