WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दुमका। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने के लिए शनिवार को झारखंड के दुमका पहुंचे हैं। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड में स्वागत है। खड़गे के आगमन पर एयरपोर्ट दुमका पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता कृष्णानंद झा सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।
खड़गे साहिबगंज जिले के गुमानी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान की शुरुआत को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसके लिए वे दुमका पहुंच गए हैं।

