WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड जनाधिकार महासभा ने रविवार शाम को रांची के मोराबादी में टैगोर हिल स्थित डाक्टर रामदयाल मुंडा अखाडा में बीबीसी की बैन डॉक्यूमेंट्री के दोनो एपिसोड का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से परदे पर किया गया। इस अवसर पर कई एक्टिविस्ट मौजूद थे। डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर महासभा के अलोका कुजूर, भारत भूषण चौधरी, एलिना होरो और सिराज दत्ता ने जानकारी दी थी। ज्ञात हो कि भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक लगा रखा है।

