WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi. सीएम हेमन्त सोरेन मंगलवार को कॉनराड संगमा के विशेष आमंत्रण पर उनके सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मेघालय पहुंचे। कॉनराड संगमा ने मेघालय के नव निर्वाचित सीएम के रूप में शपथ ली। सीएम ने मेघालय के राज्यपाल फागु चौहान और सीएम कॉनराड संगमा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि स्वर्गीय पीए संगमा एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से काफी मधुर और पारिवारिक रिश्ते थे। दोनों परिवारों में आज भी मित्रता बरकरार है। उल्लेखनीय है कि मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा आदिवासी समुदाय से आते हैं तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पीए संगमा के पुत्र हैं।

